- घनसाली के दीपक रतूड़ी का कनाडा पुलिस में चयन
घनसाली : भिलंगना ब्लॉक की बासर पट्टी के स्यूरा गांव के दीपक रतूड़ी ने कड़ी मेहनत से सात समंदर पार कनाडा में सफलता का परचम लहराया है। वह कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पासिंग आउट परेड (पीओपी) में शिरकत कर कनाडा पुलिस का हिस्सा बने हैं। उनके चयन पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बता दें कि दीपक रतूड़ी के पिता जगत राम रतूड़ी कनाडा में एक होटल में शेफ हैं। वर्ष 2011 में वह दीपक को अपने साथ कनाडा ले गए थे। बजाय होटल व अन्य व्यवसाय के दीपक ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल वहां उच्च शिक्षा पूरी की बल्कि कनाडा पुलिस जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयन पाकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। दीपक विदेश में रहने के बावजूद अपने गांव स्यूरा से भी जुड़े हुए हैं। वह समय-समय पर गांव आते हैं।

गांव वालों का कहना है कि दीपक की सफलता से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। दीपक की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड के कयु युवाओं . को प्रेरणा मिली है। दीपक के पिता जगत राम रतूड़ी ने दूरभाष पर बताया कि उनका बेटा हमेशा से ही मेहनती और महत्वाकांक्षी रहा है। कड़ी मेहनत और लग्न से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दीपक सफलता पर उनके दादा व गांव के पूर्व प्रधान दशरथ प्रसाद रतूड़ी, हरीश बसलियाल, डॉ. नरेश बसलियाल, प्रभुदत्त बसलियाल, पीएस बिष्ट, बचन सिंह बिष्ट, विवेकानंद ने खुशी जताई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती 
