नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
नेपाल में फिर बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। रविवार तड़के गोरखा जिले में एक बार फिर प्रकृति का विकराल रूप देखने को मिला। बुढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़ आ गई। मलबे से लदे तेज सैलाब ने भारी तबाही मचा दी है।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से फिर हाहाकार!
इस भीषण बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से 35 से ज्यादा घर और कई पुल बह गए। इसके साथ ही 10 लोगों के लापता होने की भी खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को सुबह 4 बजे के करीब जिले के उत्तरी हिस्से में अचानक बाढ़ आई। लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
बह गए 6 पुल, कई मकान भी बहे
मिली जानकारी के अनुसार अब तक बाढ़ से छह पुल बह गए हैं। जिनमें 2 मोटर योग्य पुल और 4 सस्पेंशन (झूला) पुल शामिल हैं। कई छोटे पैदल यात्री पुल (फुटब्रिज) भी तेज बहाव में बह गए। तो वहीं नदी किनारे वाले इलाकों में दर्जनों मकान बह गए।
बचाव कार्य में जुटा दल
नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (APF) और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। लगातार लाउडस्पीकर के जरिए अधिकारियों द्वारा घोषणा कर नदी किनारे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
