देहरादून- उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी 2.0 सरकार में मंत्रियों की शपथ के बाद विभाग मिलते ही अगले 100 दिनों का एजेंडा सेट किया जा रहा है शिक्षा विभाग में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा बैठक लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं और सबसे ज्यादा फोकस रिक्त पदों पर भर्ती करने को लेकर दिया गया है । लिहाजा अगले 100 दिनों में शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती आएंगी।
माध्यमिक शिक्षा में अगले 100 दिनों में 2269 एलटी शिक्षकों का प्रवक्ता पद पर प्रमोशन प्रक्रिया का एजेंडा सेट किया गया है। इसके अलावा इस साल रिटायर हुए शिक्षकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही होगी। 15 किलोमीटर के दायरे में उत्कृष्ट क्लस्टर स्कूल की स्थापना की जाएगी और शिक्षक कार्यों की एसीआर को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

वही बेसिक शिक्षा के स्तर पर जिला स्तर पर जारी भर्ती प्रक्रिया में 1220 पदों पर नियुक्तियां होंगी। और 451 पदों पर जिला स्तर पर नियुक्ति की कार्रवाई भी शुरू होगी। 5 किलोमीटर के दायरे में सभी सुविधाओं से लैस उत्कृष्ट स्कूल बनाने पर जोर होगा। सर प्लस शिक्षकों को अधिक छात्र वाले स्कूलों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके अलावा शोध और प्रशिक्षण के लिए दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष पाठ्यक्रम का निर्माण का झंडा सेट किया गया है। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर अलग से पाठ्यक्रम बनाया जाएगा। कक्षा 1 में एडमिशन से पूर्व छात्रों को 3 माह का कोर्स को लेकर भी कार्य किए जाएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना 
