उत्तराखंड- मुसीबत के समय एंबुलेंस के नहीं देने होंगे मनमाने रेट, स्वास्थ्य विभाग उठाने जा रहा यह कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में आपातकालीन सेवा यानी एंबुलेंस के किराए को लेकर मरीजों के साथ होने वाली लूट अब बंद होगी सरकार सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस के लिए एक समान रेट तय करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दे दिए हैं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मजबूरी के समय कई मरीजों को एंबुलेंस महंगे दामों में मिलती है लिहाजा कई बार मरीज द्वारा एंबुलेंस के नाम पर लूट की शिकायत सामने आई है।

लिहाजा एंबुलेंस का तय किराए करने और इस में एकरूपता लाने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 के दौर में भी जिला अधिकारियों ने एंबुलेंस के रेट तय करने के बावजूद भी एकरूपता नहीं दिखाई दी थी। कहीं ₹15 तो कहीं ₹20 प्रति किलोमीटर रेट तय किया गया था। जबकि कई ऐसे जिले थे। जहां एंबुलेंस का कोई रेट नहीं तय था, लिहाजा अब पहाड़ और मैदान क्षेत्र में एंबुलेंस की रेट तय करने के लिए अलग-अलग फार्मूला बनेगा। और सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस का रेट एक समान होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें