देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में सर्राफ मंडल देहरादून की ओर से आयोजित ज्वैलरी एग्जीबिशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में रखे अलग-अलग तरह के आभूषणों और पारंपरिक डिजाइनों को देखा। उन्होंने स्वर्णकारों की कला और हुनर की भी सराहना की और आयोजन के लिए आयोजकों व स्वर्णकार समाज को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर को आगे बढ़ाने का अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज सिर्फ आभूषण तैयार करने का काम नहीं करता….बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संभालने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाता है।
उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिले ग्लोबल पहचान
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों की अपनी अलग पहचान है। गढ़वाली नथ, पौंजी, चंपकली हार, कुमाऊंनी गुलोबंद, पिचौरा हार और झूमका जैसे आभूषणों को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पारंपरिक डिजाइनों को आज की पसंद और जरूरत के अनुसार नया रूप देकर इन्हें ‘लोकल टू ग्लोबल’ बनाया जा सकता है। इससे स्थानीय स्वर्णकारों और कारीगरों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
‘वोकल फॉर लोकल’ का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेड इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों से देश के स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत को ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र में प्रमुख वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
कारीगरों को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पारंपरिक कौशल, हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। कौशल विकास और आर्थिक सहायता के माध्यम से कारीगरों को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पारंपरिक आभूषणों को संरक्षित करने के साथ स्वर्णकार समाज के कौशल विकास के लिए भी आवश्यक योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसके जरिए स्वर्णकारों और कारीगरों को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने इस लक्ष्य को पूरा करने में स्वर्णकार समाज से सहयोग और भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम में सर्राफ मंडल देहरादून के पदाधिकारी और सदस्य, स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि, आभूषण कारोबारी, कारीगर और अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
