बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग को लेकर बिंदुखत्ता में ग्रामीणों की पदयात्रा 23वें दिन भी जारी रही। शनिवार को शांतिनगर से शुरू हुई पदयात्रा हल्दूधार होते हुए गांधीनगर स्थित भगवती मंदिर पहुंची। यहां ग्रामीणों ने रात्रि पड़ाव किया। आयोजकों के अनुसार आज की पदयात्रा में करीब 1500 ग्रामीण शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जनगीत और लोकगीतों के माध्यम से अपनी मांग को लेकर एकजुटता दिखाई। रास्ते में कई जगह नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गईं।
11,703 दावेदारों का दावा पारित होने का संगठन का दावा
वन अधिकार संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत नेगी ने कहा कि बिंदुखत्ता के लोग लंबे समय से वन क्षेत्र पर निर्भर रहे हैं और संगठन के अनुसार वे वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत राजस्व ग्राम के लिए पात्रता रखते हैं।
उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता की 32 बस्तियों और वन ग्रामों के 11,703 दावेदारों की ओर से वन अधिकार अधिनियम की धारा 3(1)(ज) के तहत सामुदायिक दावा प्रस्तुत किया गया था। संगठन के मुताबिक 19 जून 2024 को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति यानी DLC ने इस दावे को सर्वसम्मति से पारित किया और आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजा।
राधा रतूड़ी के निर्देश का भी किया जिक्र
भरत नेगी ने कहा कि तत्कालीन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 21 अक्टूबर 2024 को राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया को लेकर राजस्व सचिव को लिखित निर्देश दिए थे। संगठन का आरोप है कि इसके बावजूद अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
संगठन का कहना है कि राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिलने के कारण बिंदुखत्ता के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने सरकार से पदयात्रा के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों और प्रमाणों पर कार्रवाई करते हुए जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की है।
गौलापार के ग्रामीणों से संपर्क की तैयारी
वन अधिकार संगठन के संरक्षक रमेश गोस्वामी ने बताया कि बिंदुखत्ता का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही गौलापार में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से संपर्क करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के आंदोलनों को जोड़कर संयुक्त आंदोलन की संभावनाओं पर भी चर्चा की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रस्तावित रैली को लालकुआं के बजाय गौलापार के ग्रामीणों के साथ मिलकर हल्द्वानी में आयोजित करने पर विचार किया जा सकता है।
पदयात्रा में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
