पौड़ी: उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा के पास स्थित सिरोला गांव में मृत बकरी का मांस खाने के बाद 25 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, गांव में कुछ समय पहले एक बकरी की मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर मृत बकरी के मांस को पकाकर खा लिया। मांस खाने के कुछ घंटे बाद लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और घबराहट जैसी शिकायतें होने लगीं।
एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। परिजन बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है।
डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह
घटना के बाद चिकित्सक डॉ. अजय गोस्वामी ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी पशु की बीमारी या किसी संदिग्ध परिस्थिति में मौत होती है तो उसके मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
मामले की जानकारी मिलने पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।
फिलहाल बीमार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
