देहरादून: उत्तराखंड में सैन्य धाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के कथित बयान पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहीदों की स्मृति से जुड़े सैन्य धाम को चुनावी लाभ से जोड़ना उचित नहीं है।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और रिटायर्ड कर्नल राम रतन सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि किसी मंत्री की ओर से शहीदों के सम्मान में बनाए जा रहे स्मारक को चुनावी लाभ से जोड़कर देखा जा रहा है….तो यह गंभीर विषय है।

राम रतन सिंह नेगी ने मांग की कि मंत्री गणेश जोशी को अपने कथित बयान पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
‘शहीद किसी राजनीतिक दल के नहीं होते’
रिटायर्ड कर्नल नेगी ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को किसी राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाला सैनिक किसी पार्टी के लिए नहीं….बल्कि देश के लिए अपनी सेवा देता है।
उन्होंने कहा कि जो मां अपने बेटे को सेना की वर्दी पहनाकर देश की सेवा के लिए भेजती है वह उसे किसी राजनीतिक दल को नहीं बल्कि भारत माता को समर्पित करती है।
1734 शहीद परिवारों की मिट्टी का किया जिक्र
कांग्रेस नेता ने कहा कि सैन्य धाम में 1734 शहीद परिवारों के घरों के आंगन से लाई गई मिट्टी इस राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। उनके मुताबिक सैन्य धाम सिर्फ एक इमारत नहीं….बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की याद और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्मारक है।
उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण में पारदर्शिता, समय पर काम पूरा करना और जनता के प्रति जवाबदेही प्राथमिकता होनी चाहिए। इसे किसी भी राजनीतिक दल के चुनावी फायदे का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।
निर्माण में देरी और बढ़ती लागत पर भी सवाल
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने सैन्य धाम के निर्माण में कथित देरी और बढ़ती लागत को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने परियोजना से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक मामलों को लेकर भी जवाब मांगने की बात कही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
