उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने सभी शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में 15 दिन की कटौती करने का प्रस्ताव रखा है, इसके बदले उन्होंने शिक्षकों को ई एल या मानदेय देने का प्रस्ताव भी दिया है। नैनीताल दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने काठगोदाम सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग की बैठक ली और सरकारी स्कूलों में शौचालय वह पेयजल सुविधाएं तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए।
शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने भोजन माताओं की एक कमेटी बनाने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी के तहत उन भोजन माताओं को काम दिया जाएगा जिनका बच्चा स्कूल में पढ़ाई कर रहा होगा । यही नहीं पहली वरीयता उन भोजन माता को दी जाएगी जो निर्धन परिवार से होंगे। साथ ही शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षा अधिकारियों को नए शिक्षा सत्र में सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार 180000 बच्चों को प्रवेश देने का लक्ष्य दिया गया है। साथी स्कूलों को बेहतर देखरेख व शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए शिक्षा मंत्री ने सभी खंड शिक्षा व जिला शिक्षा अधिकारियों को एक-एक स्कूल गोद लेने के निर्देश दिए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून-(बड़ी खबर) सरकारी स्कूलों की छुट्टी में 15 दिन की कटौती”
Comments are closed.



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 


Welcome