उत्तराखंड के पुरोला विकासखंड मोरी के कुंनरा गांव में पति पत्नी की आपसी लड़ाई में 4 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी की गोद से मासूम बच्ची को उठाकर जमीन में पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विकासखंड मोरी के कुनरा गांव में रहने वाले बजरंगी और सुनीता पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ झगड़े के दौरान पति बजरंगी ने पत्नी सुनीता की गोद में सो रहे 4 माह के बच्चे को उठाकर जमीन में पटक दिया, आनन-फानन में पत्नी सुनीता बच्चे को मोरी चिकित्सालय लाई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी का आरोप है कि बजरंगी हमेशा उससे झगड़ा करता रहता है और आज भी उसने इस तरह की हरकत की जिससे 4 महीने की मासूम की जान चली गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बजरंगी यूपी बलरामपुर का रहने वाला है 2 साल पहले उसने पुरोला में सुनीता से शादी की और अब वह यही रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
