हल्द्वानी- काठगोदाम थाना क्षेत्र के हैड़ाखान मोटर मार्ग के पास जंगल की तरफ सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया, और टेम्पो ट्रैवलर की स्कूटी से टक्कर हो गयी। जिसमें आरपीएफ के दो जवान में से एक की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि इस हादसे में आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रेणु की मौत हो गई है। टैम्पो ट्रेवलर गौलापार से शादी समारोह के बाद वापस हैड़ाखान जा रहा था कि अचानक टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और उसकी टक्कर स्कूटी से हो गई। जिसमें काठगोदाम में तैनात आरपीएफ की महिला जवान रेणु की मौत हो गई है।
वही घायल आरपीएफ का दूसरा जवान बृजलाल हॉस्पिटल में भर्ती है, जिसका इलाज चल रहा है साथ ही टेंपो ट्रैवलर में 14 लोग यात्रा कर रहे थे जिसमें 5 लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
