हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो

हल्द्वानी। हल्द्वानी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया 11 और भाजपा युवा मोर्चा के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले में रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी जीत का बड़ा आधार बनी।

ADVERTISEMENTS

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भाजपा युवा मोर्चा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 106 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुधांशु ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि कमल रावत ने 17 और रौनक ने 15 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

मीडिया 11 की ओर से गेंदबाजी में दिनेश पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। राधे ने दो विकेट हासिल किए, जबकि संतोष, राकेश रावत और अन्य गेंदबाजों ने भी टीम को अहम सफलताएं दिलाईं।

खराब शुरुआत के बाद रक्षित ने संभाली पारी

107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार 11 की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज जीवन राज पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि, दूसरे छोर पर मौजूद रक्षित टंडन ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

रक्षित ने पंकज पांडे, संतोष जोशी और राकेश रावत के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। पंकज पांडे ने 24 रन, राकेश रावत ने 16 रन और संतोष जोशी ने 17 रनों का योगदान दिया। वहीं, रक्षित टंडन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया।

कोच शैलेंद्र नेगी का प्रयोग रहा सफल

इस मुकाबले में रक्षित टंडन को पहली बार बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतारा गया था। कोच शैलेंद्र नेगी का यह प्रयोग पूरी तरह सफल साबित हुआ। रक्षित ने न सिर्फ एक छोर संभाले रखा, बल्कि अपनी जिम्मेदार पारी से टीम की जीत भी सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल

दूसरी ओर, रक्षित की शानदार बल्लेबाजी ने खराब फॉर्म से जूझ रहे जीवन राज की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस तरह पत्रकार 11 ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें