देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए करीब 227 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन फैसलों से बुनियादी ढांचे के विकास, कुंभ मेला तैयारियों, शिक्षा और पेंशन से जुड़े हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जिले में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 96.59 लाख रुपये जारी करने को मंजूरी दी है। इसके अलावा देहरादून के न्यू कैंट मार्ग को दो लेन से तीन लेन में अपग्रेड करने के लिए यूटिलिटी और पेयजल लाइन शिफ्टिंग कार्य हेतु 11.95 करोड़ रुपये की योजना को भी स्वीकृति दी गई है।
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में गंगा तट पर दो बड़े निर्माण कार्यों को भी मंजूरी मिली है। चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में गंगा के दोनों किनारों पर घाट और आस्था पथ के निर्माण के लिए कुल 214 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल और पीएचडी की पढ़ाई के लिए 36.84 लाख रुपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत करने का भी अनुमोदन दिया है। यह राशि कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों के सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों को भी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी 2026 से महंगाई राहत (डीआर) की दर बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 

