हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी पहली बार हल्द्वानी पहुंचे। कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियां, प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उनका कहना था कि यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो 8 अगस्त की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जोशी के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और सभी कार्यकर्ताओं को जनसभा की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटना चाहिए।
बैठक में विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 8 अगस्त को होने वाली जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव 

