रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तुंगनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। कुंड-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107ए) पर ताला क्षेत्र के पास पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। भारी चट्टानों और मलबे के कारण हाईवे पूरी तरह बंद हो गया।
घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या यात्री चट्टानों की चपेट में नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, आपदा प्रबंधन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा और चट्टानें हटाने का काम शुरू कर दिया गया…ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। तुंगनाथ धाम जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर भी चट्टान गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की आधिकारिक जानकारी जरूर लें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभागों को सूचना देने की अपील की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण
सीएम हेल्पलाइन पर धामी सख्त, बोले- शिकायत बंद नहीं, समस्या का असली समाधान चाहिए
उत्तराखंड: विधायक के कथित ‘नालायक’ बयान पर भड़की भाकपा माले, बोली- जनप्रतिनिधि भाषा की मर्यादा रखें
हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर को मिलेगा स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का नाम? पत्रकारों ने रखा प्रस्ताव
हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 
