death-body

उत्तराखंड: यहाँनिर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक के पास कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन, पर्स या अन्य सामान नहीं मिला…जिससे उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 108 एंबुलेंस की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील

पुलिस आसपास के लोगों, मजदूरों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है…ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना से पहले क्या हुआ था।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला सामान्य मौत, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय

पुलिस ने मृतक के फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में भी भेज दिए हैं…ताकि उसकी पहचान जल्द हो सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें