नाली में डूबने से दो बहनों की मौत
देहरादून : नाली में बहकर रैंप के नीचे फंस गईं, पानी भरने से चली गई जान

देहरादून। क्लेमेंटटाउन में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाली में डूबने से दो सगी बहनों लक्ष्मी कुमारी (7) और सोनाक्षी कुमारी (3) की मौत न हो गई। तीनों घर से करीब 100 मीटर दूर बारिश में खेल रहीं थीं। तेज बहाव के कारण वे नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गईं। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों में से एक राजेश मित्तल ने शाम करीब चार बजे क्लेमेंटटाउन थाने में सूचना दी कि दुर्गा मंदिर के पास नाली में दो बच्चियां बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब तक स्थानीय लोग दोनों बच्चियों को बाहर निकाल चुके थे पर उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चियों की मां रीना कुमारी ने
लक्ष्मी कुमारी और सोनाक्षी कुमारी
पुलिस को बताया, दोनों बेटियां दोपहर में घर के बाहर खेलते-खेलते नाली के पास चली गई थीं। इस दौरान तेज बारिश थी और नाले में पानी का तेज बहाव था।
सीसीटीवी में दिखा कि छोटी बहन सोनाक्षी नाली में गिर गई जिसे बचाने के लिए बड़ी बहन लक्ष्मी भी नाली में उतरी और दोनों तेज बहाव में बह गईं। दोनों बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाली से पानी की निकासी अवरुद्ध हुई तो लोग वहां पहुंचे। उधर, बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान बड़ी बहन लक्ष्मी की टांग रैंप के नीचे दिखाई दी। तुरंत दोनों को निकाला गया पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
रीना कुमारी ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है। वे और उनके पति रुदल सदा नई बस्ती में किराये पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। घटना के समय उनके पति किसी काम से अपने गांव बिहार गए हुए थे। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
