देहरादून। सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी CB-CID जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं।
बताया जा रहा है कि देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पारदर्शी जांच होनी चाहिए…ताकि सच्चाई सामने आ सके।
मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद गृह सचिव को इस मामले की जांच CB-CID से कराने के लिखित निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जांच बिना किसी पक्षपात के की जाए और हर पहलू की गहराई से पड़ताल की जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध या दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा 

