बागेश्वर: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं पौड़ी गढ़वाल में 5 वर्षीय मासूम को गुलदार द्वारा मौत के घाट उतारे जाने की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बागेश्वर जनपद से दूसरी दुखद खबर सामने आ रही है यहां बीती रात एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया आज सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद हुआ है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत होने के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीण गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बागेश्वर जिले के अशू बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया महिला का क्षत विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है। महिला का नाम गांगुली देवी बताया जा रहा है बताया जा रहा है वह घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला का शव पास के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना 
