Someshwar News: होली के त्योहार में पहाड़ों में शराब की तस्करी बढ़ रही है। ऐसे में सोमेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान कोसी पुल से हवालबाग जाने वाले तिराहे पर एक सैंट्रो कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार को तेज रफ्तार से हवालबाग की तरफ दौड़ा दिया। ऐसे में पुलिस को शक होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। तभी हवालबाग मोड़ पर चालक कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस ने मौके पर कार को बरामद किया तो उसमें से 14 पेटियों में (मैक्डवल्स व्हिस्की व रम) अवैध अंग्रेजी शराब मिली। जिसके बाद तस्कर के खिलाफ सोमेश्वर थाने में आबकारी अधिनियम मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं सोमेश्वर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने कोसी से फरार चालक पूरन सिंह निवासी सोमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
