haldwani News: विगत दिवस हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए सीमा हत्यकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से ही पति फरार चल रहा था। जिसके पुलिस ने आज पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी फोन में किसी और से बात करती थी। बस इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने सीमा की गला रेंतकर हत्या कर दी।
बता दें कि शनिवार रात को बनभूलपुरा के इंदिरानगर में चावल व्यापारी यूनुस पुत्र अब्दुल मलिक ने अपनी पत्नी सीमा की गला रेत कर बेरहमी के साथ हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। बनभूलपुरा पुलिस ने मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
पुलिस पूछताछ में जो मामला सामने आया है वह इस प्रकार है। मृतक सीमा ने अपने पहले पति शादाब को चार वर्ष पूर्व तलाक दे दी थी, जिसके बाद सीमा ने गोपाल मंदिर बनभूलपुरा निवासी यूनुस पुत्र अब्दुल मलिक से शादी कर ली थी। आरोपी यूनुस को मृतक सीमा पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है, किसी ओर से उसे पीछे बात कर रही हैं। ऐसे में शनिवार को सीमा और युनुस में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर यूनुस ने सीमा का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आज बनभूलपुरा पुलिस ने हत्यारोपी पति को पकड़ लिया। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने 2500 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं 
