हल्द्वानी- शहर के एक बड़े चिकित्सक से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फोन कॉल पर रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी देने वाला 10 साल का बच्चा है। पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड पर डा. वैभव कुच्छल का गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हास्पिटल एवं आवास है।
डा. वैभव ने पुलिस को बताया कि नौ मई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से काल आई। पहली बार आवाज सुनने में लगा कि कोई बच्चा बात कर रहा है। डाक्टर वैभव के मुताबिक दोबारा काल कर धमकाते हुए तीन करोड़ की डिमांड की गई। रकम न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई। उसके बाद भी उसी नंबर से काल आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यत्ति के विरुद्ध रंगदारी और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मंगलवार को चिकित्सक ने इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात भी की और एसएसपी ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। उसके आधार पर टीम हापुड भेजी गई। साथ ही चिकित्सक के अस्पताल व आवास के बाहर दो पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए थे। टीम हापुड़ में कारपेंटर व उसके बेटे को ले आई है। पूछताछ में कारपेंटर ने बताया कि कॉल उनके 10 साल के बच्चे ने किया। पुलिस जांच में काल पर बच्चे की आवाज आई है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
