देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता देने के साथ ही अस्पतालों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा रखने पर फैसला हो सकता है। राज्य कैबिनेट की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा बिल्डिंग के हाल में यह बैठक शुरू होगी।
कर्मचारियों के तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने संबंधित फाइल को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मंजूरी दे चुके हैं। माना जा रहा है कि सीएम इसे कैबिनेट बैठक में रख सकते हैं। कर्मचारियों को जनवरी से डीए दिया जाना है। सरकार डीए का चार माह का एरियर कर्मचारियों के खातों में जबकि मई माह से नकदीकरण दे सकती है।
कोविड काल में अस्पतालों में रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों को भी सरकार दोबारा रख सकती है। नौकरी से हटाए जाने के बाद ये कर्मचारी आंदोलनरत हैं। स्वास्थ्य मंत्री इन्हें दोबारा रखने का आश्वासन दे चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर सरकार प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फिर विधेयक ला सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

