चंपावत- उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत टनकपुर से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां टनकपुर में पूर्णागिरि मार्ग पर हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। ककराली गेट के समीप टनकपुर से पूर्णागिरि जा रही तेज रफ्तार मैक्स ने सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। साथ ही स्कूटी के पास बैठे दो युवकों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद जीप आगे जाकर पलट गई। जिससे उसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए। मैक्स में 10 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे टनकपुर से पूर्णागिरि जा रही मैक्स जीप यूके04टीए/0490 ने ककराली गेट से कुछ आगे वन निगम के डिपो के पास सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद जीप ने स्कूटी के पास बैठे कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय पूरन राम उम्र 32 वर्ष निवासी नायकगोठ टनकपुर और विक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय आन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बोहरागोठ को रौंद दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मैक्स जीप अनियंत्रित होकर कुछ आगे जाकर पलट गई। जिसमें सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। जीप में अनीता पत्नी रूपचंद उम्र 35 वर्ष निवासी सिंहपुर लखनऊ, आयुष पुत्र सुरेंद्र 8 वर्ष निवासी भरसर, गुड़िया पुत्री गुड्डू 12 वर्ष निवासी जलालपुर लखनऊ, फूलमती पत्नी धनपत उम्र 45 वर्ष ग्राम सिंहपुर लखनऊ, रूपचंद पुत्र श्यामलाल उम्र 40 वर्ष निवासी लखनऊ, पुष्पा पत्नी शंकरलाल उम्र 30 वर्ष निवासी सुंदरासी बरेली, सनी पुत्र राम अवतार उम्र 6 वर्ष निवासी बरेली, पूनम पुत्री भीम सिंह उम्र 18वर्ष निवासी बरेली, रामअवतार पुत्र झम्मन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी हमीरपुर, बरेली व मधु पत्नी महेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी सिंहपुर लखनऊ सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां स्कूटी में बैठे युवक कृष्ण कुमार और विक्की सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मैक्स में सवार घायलों में राम अवतार, अनीता व मधु को गंभीर रूप से घायल होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। मैक्स वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा भर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
