देहरादून। राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में शिक्षकों के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस दूरसंचार शाखा में तैनात उपनिरीक्षक महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 4 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा समिति ने नियमों के अनुसार कार्रवाई की। इसके बाद मामले को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि अगले दिन छात्र के पिता महेश कंडवाल अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंचे…जहां शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई। संस्थान प्रशासन ने आरोप लगाया कि इस दौरान स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली पटेलनगर में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। एक ओर जहां महेश कंडवाल ने अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया…वहीं कॉलेज प्रशासन ने भी स्टाफ के साथ मारपीट और कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों से पद की गरिमा के अनुरूप आचरण की अपेक्षा की जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक महेश कंडवाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 