देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी तथा सत्य को सामने लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि दिल्ली सरकार और जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाएंगी। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए…ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशानी न उठानी पड़े।
मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बात की और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के बाहर रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ खड़ी है…और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
गौरतलब है कि मालवीय नगर अग्निकांड मामले की जांच जारी है और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद और मजबूत हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
