दयारा बुग्याल लापता बबीता पांडे मामला, सर्च ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टर, जानिये क्या निकला
दयारा बुग्याल लापता बबीता पांडे का सर्च ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए यूकाडा के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई.

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता युवती बबीता पांडे की तलाश सातवें दिन भी जारी रही. अब तक लापता बबीता पांडे का कोई पता नहीं चल सका है. लगातार असफल हो रही जमीनी खोज के बीच रविवार को पहली बार हेलीकॉप्टर के जरिए दयारा बुग्याल और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया. पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एनआईएम समेत कई एजेंसियों की संयुक्त टीमें दिन-रात सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), राजस्व विभाग तथा वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं. टीमें दयारा बुग्याल के अलावा आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच बने छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच कर रही हैं.
खोज अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए रविवार को यूकाडा के हेलीकॉप्टर की मदद ली गई. हेलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा ट्रेक मार्ग और आसपास के पूरे क्षेत्र का हवाई निरीक्षण कर संभावित स्थानों की तलाश की गई. अधिकारियों का कहना है कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जमीनी स्तर पर सर्च अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. जिसके कारण हवाई सर्वेक्षण से भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
अभियान की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय कर रही हैं. उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं. वह पूरे रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. वह लगातार विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की प्रत्येक गतिविधि की समीक्षा कर रहे हैं.
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया लापता युवती बबीता पांडे की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि लगातार चल रहे सघन सर्च अभियान से जल्द ही कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है. फिलहाल दयारा बुग्याल और उससे जुड़े सभी संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान निरंतर जारी है.


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
