IPL 2022 में शनिवार को बेंगलुरु और मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अनुज रावत का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 47 गेंद में 66 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के और 2 चौके निकले। उनका स्ट्राइक रेट 140.42 का रहा। बता दें कि मूलरूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिला रामनगर निवासी अनुज रावत को आईपीएल के लिए आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल के लिए पहले दिन हुई नीलामी में नैनीताल जिले के रामनगर निवासी अनुज रावत पर कई टीमों ने दांव खेला, लेकिन बाजी आरसीबी के हाथ लगी।
रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत के छोटे बेटे अनुज रावत विकेटकीपर हैं। अनुज 2012 से दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। वह रणजी मैच भी खेल चुके हैं। पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में दिल्ली की एक एकेडमी में भेजा था। पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से डेब्यू किया था। आईपीएल में खेलते हुए अनुज ने डाइव मारकर कैच लपका था और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया था। इस कैच की कीमत उन्हें एक लाख रुपये मिली थी। आरसीबी ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज को 3.40 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। अनुज को पिछले साल आईपीएल में सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला था। लेकिन इस बार उन्होंने अपना धमाका कर दिखाया।

मेन ऑफ द मैच से नवाजे जाने के बाद अनुज रावत ने कहा बहुत अच्छा लगता है। रन बनाकर जीत हासिल की। ऐसा करके बहुत खुशी हो रही है। मैं बस मेरे प्रोसेस का पालन कर रहा था। मैं अच्छी शुरुआत कर रहा था, पिछले कुछ मैचों में, मैं अच्छा नहीं कर पा रहा था, आज किया (पहले की विफलताओं के बारे में बात कर रहा हूं)। विराट और फाफ के साथ खेलकर खुश हूँ और उनकी कॉम्पनी एन्जॉय कर रहा हूँ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
