हरिद्वार। चंडी देवी रोपवे मार्ग के पास जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 25 दिन तक चली गहन जांच के बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार महिला की हत्या प्रेम संबंधों और शादी के दबाव को लेकर की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए…जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका।
जानकारी के मुताबिक 10 मई को थाना श्यामपुर क्षेत्र में चंडी देवी रोपवे के पास झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी।
जांच के दौरान महिला के हाथों पर बने टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल जांच को आगे बढ़ाते हुए 600 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। साथ ही 1.64 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया और विभिन्न राज्यों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की भी जांच की गई।
लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 
