नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस से अभद्रता कर बीच सड़क लगाया वाहन; दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज

नैनीताल: वीकेंड (सप्ताहांत) पर सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच रूसी बाईपास पर शनिवार को भारी बवाल देखने को मिला। यहाँ जब पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एक पर्यटक वाहन को रोका, तो कार सवार दिल्ली के पर्यटक भड़क गए और बीच सड़क पर ही गाड़ी आड़ी-तिरछी खड़ी कर भारी हंगामा शुरू कर दिया। पर्यटकों ने न केवल ड्यूटी पर तैनात एसएसआई से घोर अभद्रता की, बल्कि जबरन अन्य सैलानियों के वाहनों को भी रोककर चक्काजाम करने का प्रयास किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिला समेत तीन पर्यटकों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है और उनके वाहन को विधिक रूप से सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें