देहरादून- उत्तराखंड के देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां एक बाइक सवार दंपति गहरी खाई में जा गिरे हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को एसडीआरएफ को थाना चकराता से सूचना मिली कि दोहीरा बैंड कालसी के पास एक बाइक खाई में गिर गई है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी। दोहीरा बैंड कालसी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायल महिला नाम इन्दो देवी पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चकराता को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
व उसके उपरांत मृत पुरुष नरेंद्र सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी चकराता का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में आरक्षी दिनेश चौहान, आरक्षी धजवीर चौहान, आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी बारु सिंह, आरक्षी विकेश, फायर मैन वीरेंद्र, आरक्षी संदीप मिश्रा, पैरामेडिक्स गौरी दत्त, चालक नीरज कुमार शामिल रहे।
झाड़ियों में अटकने से बची महिला की जान
देहरादून- बताया जा रहा है ध्वैरा मोड के समीप बाइक सवार दंपति अचानक मोड पर अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से जा टकराया और गहरी खाई में जा गिरी संयोग से महिला तो सड़क से नीचे झाड़ियों में अटक गई लेकिन उसका पति 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
