देहरादून- (भर्ती-भर्ती-भर्ती) इस विभाग में आई 339 पदों पर भर्ती, आवेदन भी शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand Govt Job-उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि जो लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए भर्ती आ गई है ।उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने कई विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती करने का फैसला लिया है। जिसके लिए बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट ukmssb.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2022 तय की गई है।

बोर्ड द्वारा यह भर्ती राजकीय मेडिकल कालेज में विभिन्न विषयों को असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए निकाली हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 339 रिक्त पदों को भरा जाना है।पात्र उम्मीदवार निर्धारित तारीख से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास एनएमसी-टीईक्यू विनियमों के अनुसार- चिकित्सा संस्थानों में शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता विनियम 22 फरवरी 2022 के अनुसार योग्यता होनी चाहिए। आवेदक ने कम से कम दो साल के लिए प्रादेशिक सेना की सेवा की हो और एक राष्ट्रीय कैडेट कोर बी प्रमाण पत्र हो।

भर्ती से जुड़ी अहम तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख – 5 अप्रैल 2022
आवेदन करने की अंतिम तारीख – 25 अप्रैल 2022

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र

ऐसे होगा चयन
अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन जून-जुलाई के महीने में किया जा सकता है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जोकि बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें