हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के रानीपुर क्षेत्र में स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर में मंत्री के बेटे की शादी के मामले में वन विभाग के चार कार्मिकों पर गाज गिरी है। विभाग ने दो फॉरेस्टर को निलंबित करने के साथ प्रभारी रेंजर और वन दरोगा को पद से हटा दिया है।
सुरेश्वरी देवी के मंदिर में बीते दिनों काबीना मंत्री खजानदास के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से एक दिन पहले आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति के भारी वाहनों की आवाजाही हुई। रानीपुर गेट से सामान मंदिर तक ले जाया गया, जबकि ऐसी गतिविधियों की मंजूरी नहीं होती है। मामला सामने आने पर विभागीय स्तर पर जांच बैठाई गई थी। जांच में प्रथमदृष्टया ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही सामने आई। इस आधार पर रानीपुर गेट पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड अमित सैनी और अभिषेक कैथोला को निलंबित कर दिया गया।

वहीं, प्रभारी रेंजर महेश सेमवाल व वन दरोगा अमृता को पद से हटा दिया गया है। प्रभारी रेंजरसेमवाल की जगह हरिद्वार रेंज में महिला रेंजर आभा ने कार्यभार संभाल लिया है।गौरतलब है कि इस प्रकरण को लेकर पहले ही सवाल उठने शुरू हो गए थे कि आखिर आरक्षित वन क्षेत्र में शादी की वृहद स्तर पर तैयारियों की अनुमति कैसे दे दी गई। वन्यजीव संरक्षण नियमों के उल्लंघन को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगे थे।राजाजी पार्क के निदेशक कोको रोशे ने गुरुवार को कहा कि आरक्षित क्षेत्र में नियमों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया, प्रथमदृष्ट्या चार अधिकारी-कर्मियों की लापरवाही मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
