उत्तराखंड में आम आदमी के लिए घर बनाना अब महंगा होने वाला है जबकि रोडवेज को बसों से सफर सुविधाजनक होगा। राज्य सरकार ने खनन सामग्री पर रॉयल्टी बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे रेत, बजरी की कीमतों में इजाफा होना तय है। ये निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।कैबिनेट बैठक के बाद सचिव (गोपन) शैलेश बगौली ने सचिवालय के मीडिया सेंटर में निर्णयों के संबंध में जानकारी दी। बगौली ने बताया कि कैबिनेट ने कुल 17 प्रस्तावों पर निर्णय लिया।
इनमें औद्योगिक विकास विभाग के तहत उत्तराखंड उप खनिज परिहार नियमावली 2023 में संशोधन को मंजूरी देते हुए खनन सामग्री पर रॉयल्टी एक रुपये प्रति कुंतल बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे रॉयल्टी की दर सात रुपये प्रति कुंतल से अब आठ रुपये प्रति कुंतल हो जाएगी।वहीं, राज्य में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रोडवेज में नई बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। दो प्रस्तावों के तहत कुल 259 बसें खरीदी जाएंगी। पहले प्रस्ताव में 250 नई बसों की खरीद शामिल है। दूसरे प्रस्ताव में पुराने 100 बसों की खरीद के प्रस्ताव पर स्थिति स्पष्ट की गई। जीएसटी दर घटने (28 से 18% होने) के बाद पुराने प्रस्ताव में संशोधन कर 100 की जगह अब 109 बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
