नैनीताल में धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल। जिले में धर्मांतरण से जुड़े चर्चित भीमताल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और भीमताल पुलिस की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवतियों को अपने झांसे में लेता था। आरोप है कि इस तरीके से उसने कई युवतियों का शोषण किया और उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया।
इस मामले के सामने आने के बाद से क्षेत्र में काफी चर्चा और आक्रोश था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों व नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि नैनीताल जिले में इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
