- चट्टान गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत,बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ यह हादसा।
- बद्रीनाथ की यात्रा कर लौट रहे थे दोनों मोटरसाइकिल सवार।
कर्णप्रयाग- शनिवार को बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार यात्रियों के ऊपर गलनाउ के पास पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से उसके नीचे दबकर दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक घटना की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम यात्रा से वापस जाते समय कर्णप्रयाग गौचर के मध्य चटवापीपल के निकट पहाड़ी से चट्टान गिर गयी।चट्टान के बोल्डर की चपेट में बुलेट मोटरसाइकिल सवार आ गए, बाइक संख्या (UK 14TA 7060) में सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में निर्मल शाही पुत्र रामकृष्ण उम्र 36 वर्ष निवासी हैदराबाद हैं. दूसरे शख्स सत्य नारायण उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी थाना पद्मा राव नगर जिला हैदराबाद (तेलंगाना) की चट्टान के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से निकालकर पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्साल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों लोग बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस ऋषिकेश को लौट रहे थे, तभी अचानक चटवापीपल के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर बाइक सवार के ऊपर गिर गया। इसमें एक व्यक्ति का शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। बताया कि मौके पर ही दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। जेसीबी मशीन से पत्थरों को हटाकर दोनों शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। घटना की सूचना परिजनों को दी जा रही है।
चमोली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के समय जब जरूरी हो, तभी आवाजाही करें,मोटर साइकिल में जो लोग आवाजाही कर रहे हैं, वह हेलमेट जरूर पहनें. बरसात के चलते जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में राहगीरों को सावधानीपूर्वक आवाजाही करनी चाहिए। कहा कि जब जरूरी हो तभी आवाजाही करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
