देहरादून : देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकली महिला आक्रोश मशाल यात्रा ने प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत संदेश दिया। हजारों की संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक और मुखर हो चुकी है।
यह मशाल यात्रा महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित की गई…जिसमें माताएं, बहनें और बेटियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं। पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।
मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि यह यात्रा केवल प्रतीकात्मक नहीं…बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनआक्रोश है जो महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालती हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने हमेशा महिला मुद्दों को केवल राजनीति तक सीमित रखा।
उन्होंने यह भी कहा कि आज की नारी जागरूक है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जानती है। केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब बदलाव जमीन पर नजर आ रहा है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर और आशा नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
