- आदिबद्री के समीप दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार,वाहन में सवार थे पांच लोग,एक महिला की मौत।
- आदिबद्री (गैरसैंण )- पुलिस कन्ट्रोल रूम गोपेश्वर द्वारा बताया गया कि आदिबद्री चांदपुर गढी के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है. वाहन में 05 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में सवार लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
कर्णप्रयाग-गैरसैंण राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर आदिबद्री के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक मारुति बेलनों कार (UK 07 FR 5185) 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।और चार लोग घायल हो गये,जिसमें से दो लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।जबकि दो घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घटना की सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार कर्णप्रयाग, गैरसैंण व कर्णप्रयाग थाना पुलिस और गौचर से एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुँच कर रेस्क्यू अभियान शुरू करने के बाद चारो घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से उपज़िला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।कार में सवार लोग कर्णप्रयाग विकासखंड स्थित काँसवा(तलोजा)के बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन बलीनो कार है व वाहन में सवार सभी लोग रुड़की से सगाई से वापस ग्राम कांसवा, तलोजा (आदिबद्री) को आ रहे थे। इस दौरान आदिबद्री के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग के द्वारा अवगत कराया गया कि आदिबद्री चांदपुर गढी के समीप एक बलीनो वाहन लगभग 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. उक्त वाहन में 05 व्यक्ति सवार थे जिसमे 04 घायल एवं 01 की मृत्यु हुई है।
घायलों का विवरण⤵️
1-मोहन प्रसाद नोनी पुत्र धर्मानंद निवासी कांसुवा तहसील आदिबद्री (चमोली) उम्र 58 वर्ष (चालक)
2-प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कांसुवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष(सामान्य घायल)
3-विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कांसुवा तहसील आदिबद्री चमोली उम्र 56 वर्ष(घायल)
4-उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कांसुवा गैरसैंण चमोली उम्र 51वर्ष(घायल)
मृतक का नाम⤵️
5-बिंसरी देवी पत्नी स्वo कुशाल सिंह कुंवर निवासी कांसुवा गैरसैंण चमोली उम्र 80वर्ष

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां
उत्तराखंड : इस विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
उत्तराखंड : यहां दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, मौत
उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई
उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव 
