हरिद्वार- हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल यहां ईंट भट्ठा परिसर में ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। गांव में सनसनीफैल गई। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोर दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन वो रात तक नहीं मिले, जिससे परिवार वाले परेशान हो गए। ढूंढ़ने पर रात में उनके शव बरामद हुए जिससे कोहराम मच गया।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि तस्लीम के दो बेटे 15 साल के रिहान और 14 साल का अनस के साथ जमशेद का 14 साल का बेटा रिहान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे। शाम तक जब वो वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी खोज शुरु की। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि गड्ढे में शव उतराते नजर आ रहे हैं। सूचना पर स्वजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तो तीनों किशोरों के शव देखकर पूरे गांव में मातम छा गया।
रात में ही उनके शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों किशोरों की डूबने से मौत हुई है।
ईंट बनाने के लिए खोदा गया था गड्ढे
दरअसल, गांव में ईंट बनाने के लिए मिट्टी की खोदाई की गई थी, उसी से यह गड्ढा बना है। चिकनी मिट्टी होने के कारण तीनों किशोर बाहर नहीं निकल पाए और डूब कर उनकी मौत हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते 
