- घनसाली के जखन्याली में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोग दबे।
घनसाली (टिहरी)– टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में आपदा के कहर जारी है। नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली गांव में रात को बादल फटने से तबाही मची है। जिससे एक परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई, बारिश और रात का अंधेरा होने से नुकसान का पता नहीं चल पाया ।
नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। यहां सड़क के किनारे नोताड़,सरोली नाम तोक में एक छोटा सा होटल था उसमें भानु प्रसाद (50), उनकी पत्नी नीलम देवी (45) और पुत्र विपिन (28) रहते थे ,अचानक पहाड़ी के बादल फटने से भारी आ गया और होटल के अंदर रह रहे तीनो लोग मलबे में फंस गए।
आस पास के लोगो कों पता चलने पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ तथा पुलिस के साथ सभी लोगो ने मिलकर ने दो शवों को मलबे से बाहर निकाल दिया है।तीसरे घायल विपिन को भी निकाला जिसे वहांन से पिलखी अस्पताल लाया गया हालात नाजुक होने पर इसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,लेकिन विपिन को रात 2 बजे पिलखी से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स ले जाया जा रहा था। सभी आपातकालीन प्रयास और उपचार देने के बावजूद दुर्भाग्य से विपिन को बचाया नहीं जा सका। विपिन ने डैम टॉप के निकट दम तोड़ दिया। उसकी बॉडी को जिला अस्पताल बौराड़ी में लाया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
