हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हिंदी विभाग तथा बी एड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर एन एस बनकोटी ने की तथा विशिष्ट अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के समन्वयक श्री भास्कर उप्रेती थे। छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रेमचंद से संबंधित कविता संस्मरण जीवनी उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉक्टर बनकोटी ने मुंशी प्रेमचंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया और सभी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की ।
कार्यक्रम की संयोजक विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रभा पंत ने सभी का स्वागत किया। श्री भास्कर उप्रेती ने उत्तराखंड के साहित्यकारों और उनके अनछुए पहलुओं पर सभी का ध्यान आकर्षित किया । प्रेमचंद के संबंध में पोस्टर के माध्यम से उन्होंने छात्र-छात्राओं से चर्चा की ,जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डॉ चंद्रा खत्री ने प्रेमचंद की रचनाओं की चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ शुभ्रा कांडपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा नीलोफर अख्तर डॉ पुष्पा पंत डॉ रेनू रावत डॉ एन एस सिजवाली डॉ दीपा गोबाड़ी डॉ आशा हरबोला डॉ सुधीर नैनवाल डा जे.सी जोशी डॉ सी. एस नेगी, डॉ बिमला सिंह डॉ जयश्री भंडारी श्री पीयूष जोशी, शोधार्थी मुकेश, फरहीन, विजयलक्ष्मी, केवलानंद, सूरज, मीना, आदि उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
