रुड़की- रुड़की के नारसन में देर रात हाईवे पर एसबीआई का एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस के जवानों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान बदमाशों के साथ उनकी नोकझोंक हुई, लेकिन इसके बावजूद भी जवानों ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है पकड़े गए तीनो आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले है।
गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में बीती देर रात दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर एक एसबीआई का एटीएम है, बीती रात करीब 10 बजे एटीएम पर तैनात गार्ड अवनीश अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद एटीएम का शटर डाउन और लॉक करके अपने घर चला गया, देर रात करीब ढाई बजे दो दुपहिया वाहनों पर तीन युवक एटीएम के बाहर आकर रुके और उन्होंने सबसे पहले अपने वाहनों की नम्बर प्लेट को ढका और फिर एटीएम के शटर पर लगे तालों को तोड़कर एटीएम में घुस गए, सबसे पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा और फिर उनके पास मौजूद कटर आदि सामान के माध्यम से मशीन काटने की तैयारी करने लगे इसी बीच वहां गश्त करते हुए सिपाही मनोज कुमार और शेखर चौधरी पहुँच गए, उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने एटीएम में घुसे बदमाशों से पूछताछ करनी चाही लेकिन बदमाश सिपाहियों पर टूट पड़े और हाथापाई करने लगे, लेकिन सिपाही और होमगार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से मुकाबला किया, जिसपर मौका देखते ही दो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सिपाही ने उन्हें धर दबोचा और सूचना 2 सो मीटर दूरी पर स्थित चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी पाकर चौकी और कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुँच गया, फिलहाल तीनो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं बदमाशों के पास से एक तमंचा,कारतूस,प्लास, पेचकस, कटर ग्रेंडर, रस्सी, एक एक्टिवा, बाइक और एटीएम कार्ड और कुछ कैश भी बरामद हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 
