Almora News: प्रतिभाओं को दूसरा नाम पहाड़ है। आज पहाड़ की बेटियों हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब अल्मोड़ा की हिमानी ने मॉडल ग्लूकोज लेवल इन्डीकेटर बनाकर उत्तराखंड पहला स्थान प्राप्त किया है। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2022 में अल्मोड़ जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज कनरा में कक्षा सात में पढ़ने वाली हिमानी बोरा पुत्री रमेश सिंह बोरा ने पहला स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम राज्य रोशन किया है। विज्ञान शिक्षिका सरोज भोज के मार्गदर्शन में हिमानी ने जूनियर स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रौद्योगिकी एवं खिलौने व उप विषय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर ग्लूकोज लेवल इन्डीकेटर मॉडल तैयार कर विज्ञान महोत्सव 2022 में प्रतिभाग किया।
इस ग्लूकोज लेवल इन्डीकेटर मॉडल की खास बात यह है कि अस्पतालों में मरीजों को ग्लूकोज ड्रिप लगाते समय आईबी ड्रिप खत्म होने से कुछ समय पहले यह सेंसर अलार्म बजाता है। जिससे मेडिकल स्टाफ मरीज के पास तुरन्त पहुँच जाएगा और मरीज को समय पर इलाज मिल जाएगा। लोगों ने हिमानी के इस माॅडल की जमकर तारीफ की। स्कूल के प्रधानाचार्य दान राम आर्या एवं समस्त स्टाफ ने राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हिमानी बोरा को शुभकामनाएँ व बधाईयाँ दी। हिमानी बोरा द्वारा विज्ञान महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व किया जायेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

