टिहरी- उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे, अब बारातियों की कार सड़क में पलटने से कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। टिहरी जिले के कंडीसौड़ इलाके में चंबा धरासू हाईवे पर कमांद के पास बारातियों की कार सड़क पर पलट गई। जिसमें कार में सवार एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बारात में जा रही कार विवाह स्थल पहुंचने से 3 किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गई और पलट गई। सोमवार की सुबह धार धार ब्लाक के ग्राम नेरी से बैलगांव जा रही बारातियों की एक कार दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क में पलट गई जिससे कार सवार 12 वर्षीय वैभव पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव वरवाल थौलधार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में वैभव की मां ममता देवी, रुकमणी देवी, सोणी देवी, छोटी देवी और कार चालक पूरन सिंह घायल हो गए।

हादसे की खबर सुनते ही बारात में शोक की लहर दौड़ पड़ी और मासूम बच्चे की मौत की खबर में गांव में कोहराम मचा दिया। बच्चे की मौत की ख़बर सुनकर मां बेसुध हो गई, अस्पताल में बारातियों ने बमुश्किल बच्चे के माता-पिता को संभाला। दरअसल वीरेंद्र सिंह अपने भांजे की शादी के लिए परिवार के साथ दिल्ली से कुछ दिन पूर्व ही घर आए थे, उनका 12 वर्षीय बेटा वैभव अपनी मां के साथ कार पर बैठा बारात में जा रहा था । वैभव कक्षा 6 में दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था इस घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


