Haldwani News: उत्तराखंड की बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। खेल के मैदान से लेकर बालीवुड जगत तक और सेना से लेकर नये अविष्कारों तक बेटियां आज आगे है। विगत कुछ सालों से पहाड़ की बेटियों ने अपने हुनर के दम पर दुनियां मंे खूब वाहवाही लूटी है। अब हल्द्वानी शहर की एक बेटी से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि भारत का नाम दुनियां में रोशन किया है।
गौरतलब है कि विगत दिनों सोसायटी ऑफ लंदन ने एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर इन दो कैटेगरी में परीक्षा हुई। जिसें दुनियाभर के बच्चे शामिल हुए। भारत से उत्तराखंड की हल्द्वानी निवासी मौलिका पांडे ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मौलिका जूनियर कैटेगरी में प्रतियोगिता की उपविजेता बनीं। इसके बाद उन्हें सम्मानित करने के लिए लंदन बुलाया गया। लंदन में ब्रिटेन की महारानी से मिलने से मौका मिला। मौलिका हल्द्वानी में एक निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा है।
प्रतियोगिता में उपविजेता नहीं मौलिका को ब्रिटेन की महारानी कैमिला ने बकिंघम पैलेस में बुलाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस खास मौके पर मौलिका के साथ सम्मान पाने वालों में अन्य वर्गों में विजेता-उपविजेता ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम के प्रतिभागी भी थे। ब्रिटेन में मौलिका ने एक सप्ताह तक चलने वाले यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सेमिनार और पर्यटन कार्यक्रम में भी भाग लिया।
कुछ समय पहले ही मौलिका के पिता का निधन हो गया। उनकी माता निधि पांडे शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है जिन्होंने मौलिका का पालन-पोषण किया। आज बेटी की इस उपलब्धि पर मां को भी नाज हो रहा है। प्रतियोगिता में उपविजेता रही मौलिका और अन्य प्रतिभागियों के सम्मान को ब्रिटेन के शाही परिवार की ओर से एक ट्वीट भी किया है। जिसमें ब्रिटेन की महारानी कैमिला के हल्द्वानी की मौलिका के साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीर भी लगाई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
