- केएमओयू बस 28 यात्रियों के साथ एक अजगर को भी साथ ले आयी -जानकारी हल्द्वानी स्टेशन में लगी, मचा हड़कंप
हल्द्वानी। बाबा नीब करौरी महाराज के धाम से केएमओयू की एक बस 28 यात्रियों के साथ एक अजगर को भी साथ ले आयी। इस बस ने करीब 55 किमी का सफर अजगर के साथ किया और इसकी जानकारी हल्द्वानी स्टेशन में उतरने के बाद मिली। यह अजगर चालक की सीट के पीछे एक कोने में बैठा था। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की की रेस्क्यू टीम ने अजगर को गौलापार जंगल में छोड़ दिया है।शनिवार को केएमओयू की बस संख्या 04 पीए 1113 दोपहर बस चालक हितेन्द्र सिंह रावत बाबा नीम करोरी महाराज के धाम से 28 यात्रियों को लेकर यहां हल्द्वानी स्टेशन में पहुंची।
इसके साथ ही यात्रियों ने उतरना शुरू कर दिया। इसी बीच एक यात्री युवक की नजर उतरते समय अजगर पर पड़ी। चालक हरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पहले तो युवक की बात पर विश्वास नहीं हुआ। पर युवक के दोबारा सांप होने की बात करने पर देखा तो वे पसीना पसीना हो गए। उन्होंने तत्काल सड़क में कूद लगा दी। इसकी जानकारी केएमओयू प्रबंधन, पुलिस को दी गई। इसके बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एक टीम मौके पर पहुंची।

इस टीम ने कुछ देर में ही अजगर को पकड़ कर गौलापार के जंगल में छोड़ दिया। इस टीम में शामिल वन कर्मी सुभाष चंद्र व रोहित कुमार ने बताया कि यह अजगर का ढाई फिट का बच्चा था। इसको पकड़ने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि संभतया यह बच्चा टायरों के माध्यम से यहां तक पहुंच गया होगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत 
