रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार,
रुद्रपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने कोहिनूर स्पा सेंटर पर छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हरीश साह, विकास कुमार और ओम विजय के रूप में हुई है।पुलिस

के अनुसार, यह स्पा सेंटर लंबे समय से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां युवतियों से जबरन गलत कार्य कराए जा रहे थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को भी रेस्क्यू किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन युवतियों को दबाव बनाकर इस काम में लगाया गया था। रेस्क्यू के बाद सभी युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
