देहरादून: चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा आज सुबह से शुरू हो गई।
पूजा-अर्चना के बाद रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 7 बजे 16 श्रद्धालुओं को लेकर दो धाम के लिए उड़ान भरी। यह लगातार चौथा वर्ष है जब जौलीग्रांट से यह सेवा संचालित की जा रही है।
कंपनी के अनुसार मौसम अनुकूल रहने पर हेलीकॉप्टर दिन में दो बार उड़ान भरेगा…जिससे करीब 40 श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। श्रद्धालुओं में इस सेवा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि 20 मई तक की सभी बुकिंग फुल हो चुकी हैं। यह सेवा 15 जून तक जारी रहेगी…इसके बाद बरसात के कारण कुछ समय के लिए बंद कर दी जाएगी और फिर सितंबर में दोबारा शुरू की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 

