केदारनाथ : चारधाम यात्रा के बीच स्वच्छता को लेकर केदारनाथ धाम से एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘ग्रीन चारधाम यात्रा’ पहल अब जमीन पर असर दिखाने लगी है।
धाम में यात्रा के पहले ही सप्ताह में नगर पंचायत ने करीब एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर बड़ा कदम उठाया है। बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह प्रयास स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
नगर पंचायत द्वारा धाम में 3 हजार वर्गफीट क्षेत्र में मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी स्थापित की गई है…जहां प्लास्टिक, कांच, टिन और कपड़ों सहित कचरे को 15 अलग-अलग श्रेणियों में छांटा जा रहा है। इसके लिए कॉम्पेक्टर मशीन भी लगाई गई है…जो प्लास्टिक बोतलों को दबाकर गठरी के रूप में तैयार करती है।
अधिकारियों के अनुसार एकत्रित प्लास्टिक वेस्ट को बेचकर नगर पंचायत को राजस्व भी प्राप्त होगा। इसके अलावा गीले कचरे के निस्तारण के लिए पक्के पिट बनाए जा रहे हैं…जिससे स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
धाम में रोजाना दो शिफ्ट में सफाई अभियान चलाया जा रहा है…जिसमें 55 सफाई कर्मी तैनात हैं। वहीं यात्रा मार्ग पर भी लगातार सफाई कार्य जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीर्थयात्रियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील कर चुके हैं।
सरकार का कहना है कि उत्तराखंड के संवेदनशील पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है…ताकि धामों की पवित्रता और प्राकृतिक संतुलन बना रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 

