पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है…जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
मामला कनालीछीना विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे द्वालीसेरा गांव का है। जानकारी के अनुसार भुवन प्रसाद और उसकी पत्नी गीता देवी (36) के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि भुवन प्रसाद ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी सीधे पुलिस चौकी पहुंच गया…जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और मजदूरी का काम करता है जबकि मृतका गीता देवी आशा कार्यकर्ता थीं। दंपती के चार बच्चे हैं…जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।
घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे…जिससे पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में शराब के नशे में विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
